प्रस्तावना
हर साल हजारों माता-पिता RTE Admission 2026-27 का फॉर्म भरते समय परेशान हो जाते हैं — कभी डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं होता, कभी उम्र सीमा गलत भर जाती है, और कई बार RTE form reject भी हो जाता है।
इस लेख में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि RTE Admission 2026-27 ka online form kaise bhare, कौन-कौन से documents लगेंगे, और आखिरी तारीख क्या है ताकि आपका RTE online apply सफलतापूर्वक हो सके।
RTE Admission क्या है
Right to Education (RTE) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों को अपनी 25% सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS/BPL) के बच्चों के लिए आरक्षित करनी होती हैं। इस योजना के अंतर्गत चयनित बच्चों को निजी स्कूल में मुफ्त शिक्षा दी जाती है।
महत्वपूर्ण तिथि (Important Dates)
- छात्र ऑनलाइन आवेदन: 16 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं होगा
- लॉटरी परिणाम: अप्रैल-मई 2026 (संभावित)
⚠️ सलाह: अंतिम तिथि का इंतजार न करें, क्योंकि server slow होने से form submit नहीं हो पाता।
Read More also RTE CG Admission 2026-27: आवेदन तिथि जारी, ऑनलाइन फॉर्म 16 फरवरी से शुरू, पूरी समय-सारणी देखें
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents for RTE Admission 2026-27)
RTE Admission 2026-27 में अधिकतर आवेदन documents की गलती से reject होते हैं, इसलिए पहले से तैयार रखें:
- जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
- बच्चे एवं माता-पिता का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सक्रिय मोबाइल नंबर
📢 RTE form bharne me dikkat aa rahi hai?
Document upload nahi ho raha ya form reject ho gaya?
👉 WhatsApp kare: 8871587774
RTE Online Form Kaise Bhare (Step-by-Step Process)
- आधिकारिक वेबसाइट खोलें: https://rte.cg.nic.in
- “छात्र पंजीयन (आवेदन)/संशोधन/प्रिंट” पर क्लिक करें
- “नया आवेदन भरें” चुनें
- बच्चे की जानकारी जन्म प्रमाण पत्र के अनुसार भरें
- सही मोबाइल नंबर डालकर OTP verify करें
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (स्पष्ट स्कैन)
- अपने नजदीकी स्कूल का चयन करें
- अंतिम सबमिट करके आवेदन नंबर नोट कर लें
⚠️ ध्यान दें: गलत जन्मतिथि और गलत दस्तावेज अपलोड करने से RTE Admission 2026-27 का आवेदन सबसे ज्यादा reject होता है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
RTE Admission 2026-27 में चयन लॉटरी सिस्टम से किया जाता है। यदि बच्चे का नाम लॉटरी सूची में आता है तो आवंटित स्कूल में जाकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। सत्यापन के बाद प्रवेश सुनिश्चित हो जाता है।
सहायता (Help)
यदि RTE online apply करते समय कोई समस्या आ रही है:
- Document upload error
- Form correction
- School selection problem
👉 WhatsApp पर संपर्क करें: 8871587774
हम आपकी पूरी सहायता करेंगे।