RTE CG Admission 2026-27: आवेदन तिथि जारी, ऑनलाइन फॉर्म 16 फरवरी से शुरू, पूरी समय-सारणी देखें

छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा आर.टी.ई. (Right to Education) प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी गई है। अब माता पिता अपने बच्चों का निःशुल्क प्रवेश निजी स्कूलों यानी Private School में RTE पोर्टल के माध्यम से करा एडमिशन करा सकेंगे। इस योजना के तहत निजी विद्यालयों में 25% सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है।

ParticularDetails
Scheme NameRTE Admission Chhattisgarh
Session2026-27
DepartmentSchool Education Department, Chhattisgarh
Admission Seats25% Reserved (Private Schools)
Apply ModeOnline
StateChhattisgarh
Official Websiterte.cg.nic.in

Important Dates (Official Schedule)
प्रथम चरण

कार्यतिथि
स्कूल प्रोफाइल अपडेट01 जनवरी 2026 – 31 जनवरी 2026
नोडल अधिकारी सत्यापन01 जनवरी 2026 – 07 फरवरी 2026
छात्र ऑनलाइन आवेदन16 फरवरी 2026 – 31 मार्च 2026
नोडल वेरिफिकेशन16 फरवरी 2026 – 31 मार्च 2026
लॉटरी एवं आवंटन13 अप्रैल 2026 – 17 अप्रैल 2026
स्कूल में प्रवेश01 मई 2026 – 30 मई 2026

द्वितीय चरण

कार्यतिथि
नए स्कूल रजिस्ट्रेशन08 जून 2026 – 20 जून 2026
नोडल सत्यापन08 जून 2026 – 25 जून 2026
छात्र पंजीयन01 जुलाई 2026 – 11 जुलाई 2026
नोडल वेरिफिकेशन01 जुलाई 2026 – 15 जुलाई 2026
लॉटरी एवं आवंटन27 जुलाई 2026 – 31 जुलाई 2026
स्कूल प्रवेश03 अगस्त 2026 – 17 अगस्त 2026

आइये जानते है आखिर आर.टी.ई. प्रवेश क्या है ?

शिक्षा का अधिकार (आरटीई) कानून के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश पाने का सुनहरा अवसर आ गया है, शिक्षा विभाग ने आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रथम चरण 16 फ़रवरी से तथा दूसरा चरण 01 जुलाई से ऑनलाइन के माध्यम से होगी स इस योजना के तहत 3 प्लस (3 से 4 वर्ष) और पहली कक्षा (6 से 7 वर्ष) में बच्चों का प्रवेश होगा।

पात्रता (Eligibility)

  • बच्चा (विद्यार्थी) छत्तीसगढ़ का निवासी होना चाहिए
  • परिवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) में होना चाहिए
  • आयु कक्षा अनुसार निर्धारित हो
  • पहले से निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र पात्र नहीं होंगे

आवश्यक दस्तावेज

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)

चयन प्रक्रिया

RTE Admission में चयन कंप्यूटराइज्ड लॉटरी सिस्टम द्वारा किया जाता है। यदि आवेदन अधिक होते हैं तो यादृच्छिक चयन (Random Selection) के माध्यम से सीट आवंटित की जाती है।

Important Links

Official Website: https://rte.cg.nic.in
Official Notice : Notification

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top